Published on: 29 Apr 2026
आईजीयू के छात्र ने जीता कांस्य पदक।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के छात्र क्रिश ने लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, भोपाल में 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु (Ju-Jitsu) टूर्नामेंट की प्रतियोगिता में 62 kg. के अंतर्गत कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने क्रिश को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे भी कड़ी प्रतिस्पर्धा एवं लग्न के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव एवं वित्त अधिकारी श्री अनिल कुमार ने भी क्रिश को शुभकामनाएं दी। उप-निदेशक देवेंद्र ढाका, श्री योगेश, श्री विक्रम सिंह ने भी क्रिश को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।